Bhajanamrit (भजनामृत) |

राम नाम के हीरे मोती... (Diamonds and Pearls named Ram...)

03-March ,2022 | Comment 0 | NA

राम नाम के हीरे मोती... (Diamonds and Pearls named Ram...)

राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली-गली,

ले लो रे कोई राम का प्यारा टेर लगाऊँ गली-गली,

            टेर लगाऊँ गली-गली रे भाई ...।।

दौलत के दीवानों सुन लो इक दिन ऐसा आयेगा।

धन-दौलत और माल-खजाना यहीं पड़ा रह जायेगा।

सुन्दर काया मिट्टी होगी, चर्चा होगी गली-गली...

ले लो रे कोई राम का प्यारा टेर लगाऊँ गली-गली,

            टेर लगाऊँ गली-गली रे भाई ...।।

जिसको अपना कहकर बन्दे तू इतना इतराता है।

छोड़ ही देंगे सभी अन्त में कोई काम न आता है।

अन्त समय में कुछ न मिलेगा जिस दिन होगी चला-चली...

ले लो रे कोई राम का प्यारा टेर लगाऊँ गली-गली,

            टेर लगाऊँ गली-गली रे भाई ...।।

Recent Blogs

Trending Blogs

Related Blogs

Comments

Los Angeles

Ajay Dubey

Recent Comments