सपनों से जानें प्रेम संबंध
Know about Love relationship through Dreams
प्रकाशन तिथि - अप्रैल, 2007
1. स्वप्न में कढ़े हुए वस्त्र देखने पर सुन्दर एवं सुशील पत्नी की प्राप्ति होती है|
2. स्वप्न में सोने के आभूषण उपहारस्वरूप प्राप्त हों, तो उसका विवाह किसी धनी व्यक्ति से होता है|
3. स्वप्न में मेले में घूमना शुभ होता है| योग्य जीवनसाथी मिलता है|
4. स्वप्न में शहद का सेवन करना शीघ्र ही विवाह सम्पन्न होने का सूचक है|
5. स्वप्न में स्वयं को हवाई जहाज उड़ाते हुए देखने पर शीघ्र ही विवाह हो जाने की स्थितियॉं बनती हैं|
6. स्वप्न में स्वयं को केला खाते हुए देखना शुभ नहीं होता है| मनोनुकूल जीवनसाथी नहीं मिल पाता|
7. स्वप्न में कंगन पहनने पर शीघ्र ही विवाह होने की स्थितियॉं उत्पन्न होती हैं|
8. स्वप्न में मंदिर अथवा अन्य किसी पूजाघर में पूजा-अर्चना करते हुए देखने से मनपसंद जीवनसाथी की प्राप्ति हो जाती है|
9. स्वप्न में हीरा अथवा हीरे जड़े आभूषण देखने पर उसका विवाह किसी सरकारी अधिकारी अथवा उच्च व्यवसायी के साथ होता है|
10. स्वप्न में परिजनों से संबंध विच्छेद होते हुए देखना शुभ होता है| शीघ्र ही विवाह हो जाता है|
11. स्वप्न में यदि कोई युवती स्वयं को महल से बाहर आते हुए देखे, तो उसकी सगाई टूट जाती है|
12. स्वप्न में यदि कोई युवती अपने प्रेमी अथवा पति को किसी अन्य स्त्री के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करता देखे, तो उसे सच्चरित्र पति की प्राप्ति होती है|
13. यदि कोई लड़की स्वयं को दूसरी लड़की का चुम्बन लेते हुए देखे, तो प्रेम-प्रसंग में शीघ्र सफलता के संकेत मिलते हैं|
14. प्रेमी युगल अपने आपको किसी बगीचे में घूमता-फिरता देखे, तो उन दोनों का विवाह हो जाता है और उनका दाम्पत्य जीवन अत्यधिक मधुर व्यतीत होता है|
15. स्वप्न में बैलों की जोड़ी को पानी पीता देखे, तो दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता आती है|
16. स्वप्न में किसी भव्य महल या बिल्ली को देखने पर प्रेम संबंधों में दरार आती है|
17. स्वप्न में अविवाहित युवती अपने प्रेमी का किसी अन्य युवती से विवाह होते हुए देखे, तो उसका शीघ्र विवाह हो जाता है|
18. स्वप्न में स्वयं खुश होकर नाचना देखे, तो उसका शीघ्र ही विवाह हो जाता है और उसका दाम्पत्य जीवन सुख से व्यतीत होता है|