[बासन्तीय नवरात्र - 22 मार्च, 2023]
जानें कब है आपके शहर में घट स्थापना मुहूर्त?
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर बासन्तीय नवरात्र प्रारम्भ होते हैं। इसी दिन घट-स्थापना किया जाता है। इसमें सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा ली जाती है। श्रीमद्देवी भागवत पुराण में कथन है कि प्रातःकाल देवी का आवाहन करें, प्रातःकाल ही स्थापना करें और प्रातः ही पूजन करें तथा प्रातःकाल ही विसर्जन करना चाहिए। रुद्रयामल में स्थापना आदि की दृष्टि से सूर्योदय से 10 घटी अर्थात् 4 घण्टों की अवधि प्रातःकाल मानी गई है। साथ ही, चित्रा नक्षत्र एवं वैधृतियोग को वर्जित माना गया है।
22 मार्च, 2023 (बुधवार) को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उदयव्यापिनी है, अतः इसी दिन प्रातःकाल घट-स्थापना होगी। इस दिन वैधृतियोग एवं चित्रा नक्षत्र नहीं है। इसलिए बसन्त नवरात्र के दिन पूजा एवं घटस्थापना प्रात:काल की जानी चाहिए। इसमें द्विस्वभाव लग्न को वरीयता दी जाती है।
इस प्रकार मीन एवं मिथुन लग्न में घट स्थापना करना उपयुक्त रहेगा। चूँकि घट स्थापना बुधवार को की जा रही है, इसलिए घट स्थापना में अभिजित् मुहूर्त प्रयुक्त नहीं होगा। यहाँ देश के प्रमुख नगरों के लिए घट-स्थापना मुहूर्त दिए जा रहे हैं। इन मुहूर्तों में मीन लग्न का आरम्भ सूर्योदय से दिया गया है तथा मिथुन लग्न की समाप्ति अभिजित् के आरम्भ तक ही मानी गई है। यदि इन स्थानों से भिन्न स्थान पर आपको स्थापना करनी है, तो दिए गए नगरों में से समीपस्थ नगर के मुहूर्त के अनुरूप समय ग्राह्य करना चाहिए।
नगर | मीन लग्न | मिथुन लग्न |
दिल्ली | 06:45 से 07:31 | 11:03 से 12:09 |
कोलकाता | 05:57 से 06:52 | 10:32 से 11:24 |
जम्मू | 06:36 से 07:38 | 11:03 से 12:13 |
चण्डीगढ़ | 06:29 से 07:32 | 11:00 से 12:05 |
गाँधीनगर | 06:46 से 07:55 | 11:34 से 12:22 |
वाराणसी | 06:04 से 07:12 | 10:48 से 11:40 |
देहरादून | 06:24 से 07:27 | 10:57 से 12:00 |
राँची | 05:55 से 07:04 | 10:43 से 11:31 |
भुवनेश्वर | 05:53 से 07:05 | 10:48 से 11:29 |
बंगलुरू | 06:26 से 07:42 | 11:34 से 12:02 |
मुंबई | 06:58 से 07:57 | 11:41 से 12:26 |
चेन्नई | 06:25 से 07:31 | 11:22 से 11:56 |
शिमला | 06:38 से 07:42 | 11:15 से 12:14 |
जयपुर | 06:33 से 07:39 | 11:14 से 12:09 |
लखनऊ | 06:13 से 07:19 | 10:53 से 11:49 |
भोपाल | 06:27 से 07:36 | 11:15 से 12:03 |
रायपुर | 06:10 से 07:20 | 11:02 से 11:46 |
पटना | 05:55 से 07:03 | 10:38 से 11:31 |
गुवाहाटी | 06:29 से 06:36 | 10:12 से 11:37 |
हैदराबाद | 06:22 से 07:37 | 11:23 से 11:58 |