Fast and Festivals (व्रत-पर्व) |

Diwali

22-October ,2022 | Comment 0 | gotoastro

Diwali

Diwali
(October 24, 2022)

Diwali is celebrated on Kartik Krishna Amavasya. It is believed that on this day Lord Shri Ram returned to Ayodhya after 14 years of exile and victory over Lanka. On this occasion, the people of Ayodhya welcomed by lighting lamps in their homes, since then this festival is celebrated as Prakash Parv and as Deepawali. This year, Kartik Krishna Amavasya is falling on October 24 in the evening. On this day, after cleaning the house, lamp should be donated in the evening. For Deepdan, keep 26 lamps of mustard oil in a plate and light them by placing a four-faced lamp in the middle of them, then worship them with Roli, Akshat and flowers and must recite the following mantra:
भो दीप त्वं ब्रह्मरूप अन्धकारनिवारक।
इमां मया कृतां पूजां गृह्णँस्तेजः प्रवर्धय।।
Now place the lamps on both sides of the main gate of the house, near Tulsiji, in the kitchen, place of worship, study room, place of drinking water, Brahmasthala (a courtyard or square of the house), on the roof of the house and as per local tradition at desired places. During Samudra Manthan, Mata Kamala appeared on Kartik Krishna Amavasya. That is why this day is also celebrated as Kamala Jayanti.

दीपावली
(24 अक्टूबर, 2022)
कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीपावली मनायी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान् श्रीराम 14 वर्ष के वनवास एवं लंका पर विजय के उपरान्त अयोध्या लौटे थे। इस अवसर पर अयोध्यावासियों ने घरों में दीपक जलाकर रोशनी करके स्वागत किया था, तब से यह पर्व प्रकाश पर्व के रूप में और दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष सायंकाल में कार्तिक कृष्ण अमावस्या 24 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन घर की साफ-सफाई करके सायंकाल दीपदान करना चाहिए। दीपदान के लिए एक थाली में सरसों के तेल के 26  दीपक रखें तथा उनके मध्य में एक चौमुखा दीपक रखकर उन्हें प्रज्वलित करें, तदुपरान्त उनका रोली, अक्षत और पुष्प से पूजन करें तथा निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण अवश्य करें : 
भो दीप त्वं ब्रह्मरूप अन्धकारनिवारक।
इमां मया कृतां पूजां गृह्णँस्तेजः प्रवर्धय।।
अब दीपकों को घर के मुख्यद्वार के दोनों ओर, तुलसीजी के समीप, रसोई, पूजास्थल, अध्ययन कक्ष, पेयजल रखने के स्थान पर, ब्रह्मस्थल (घर का आँगन अथवा चौक), घर की छत पर और स्थानीय परम्परानुसार वांछित स्थलों पर रखें। समुद्रमन्थन के दौरान कार्तिक कृष्ण अमावस्या को माता कमला का प्रादुर्भाव हुआ। इसी कारण इस दिन को कमला जयन्ती के रूप में भी मनाया जाता है। 

Recent Blogs

Trending Blogs

Related Blogs

Comments

Los Angeles

Ajay Dubey

Recent Comments