दीपावली पर प्रमुख नगरों के लिए महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त
इस वर्ष प्रदोषव्यापिनी कार्तिक कृष्ण अमावस्या 24 अक्टूबर, 2022 (मंगलवार) को होने से इसी दिन दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महालक्ष्मी पूजन प्रदोषकाल में किए जाने का विधान है। यहाँ प्रदोषकाल सूर्यास्त के पश्चात् 1 घण्टा 12 मिनट लिया गया है। आधुनिक ज्योतिष में महालक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में किए जाने का प्रचलन है। इसलिए वृषभ लग्न एवं सिंह लग्न के मुहूर्त भी दिए गए हैं। चूँकि अगले दिन सूर्यग्रहण है, जिसका सूतक सूर्योदय से पूर्व 02:29 बजे आरम्भ होगा, परन्तु भारत में सूर्यग्रहण का आरम्भ 25 अक्टूबर को लगभग 16:15 बजे से हो रहा है। इसलिए विद्वान भारत के लिए सूतककाल 24 अक्टूबर को अर्द्धरात्रि पश्चात् 04:15 से मान रहे हैं। मुहूर्तों में समय पंचांग प्रारूप में दिया गया है, जिसमें अगले दिन सूर्योदय तक लगातार समय दिया जाता है। दोपहर 12 बजे बाद के समय को 12 जोड़कर दर्शाया गया है, तो वहीं अर्द्धरात्रि के पश्चात् के समय को 24 जोड़कर दर्शाया गया है। उदाहरण के लिए दिल्ली में सिंह लग्न का समय 25:24 से 27:42 है, जिसका अर्थ है अर्द्धरात्रि पश्चात् 01:24 से 03:42 तक। यहाँ प्रमुख नगरों का समय दिया गया है। यदि आपका पूजन स्थान इन शहरों में नहीं है, तो समीपस्थ शहर के मुहूर्त को ग्राह्य करें।
प्रदोषकाल | वृषभ लग्न | सिंह लग्न | |
दिल्ली | 17:38 से 18:26 तक | 18:54 से 20:49 तक | 25:24 से 27:42 तक |
मुंबई | 18:06 से 18:54 तक | 19:28 से 21:22 तक | 25:53 से 28:00 तक |
कोलकाता | 17:00 से 17:48 तक | 18:20 से 20:17 तक | 24:50 से 26:57 तक |
चेन्नई | 17:41 से 18:29 तक | 19:09 से 21:07 तक | 25:31 से 27:27 तक |
जम्मू | 17:42 से 18:30 तक | 18:56 से 20:47 तक | 25:30 से 27:45 तक |
शिमला | 17:48 से 18:36 तक | 19:04 से 20:57 तक | 25:35 से 27:51 तक |
चण्डीगढ़ | 17:37 से 18:25 तक | 18:52 से 20:45 तक | 25:26 से 27:41 तक |
जयपुर | 17:45 से 18:33 तक | 19:03 से 20:57 तक | 25:33 से 27:46 तक |
गाँधीनगर | 18:02 से 18:50 तक | 19:21 से 21:18 तक | 25:51 से 27:59 तक |
लखनऊ | 17:25 से 18:13 तक | 18:44 से 20:37 तक | 25:13 से 27:26 तक |
वाराणसी | 17:18 से 18:06 तक | 18:37 से 20:33 तक | 25:06 से 27:19 तक |
भोपाल | 17:43 से 18:31 तक | 19:03 से 21:00 तक | 25:30 से 27:40 तक |
देहरादून | 17:32 से 18:20 तक | 18:48 से 20:41 तक | 25:21 से 27:37 तक |
रायपुर | 17:28 से 18:16 तक | 18:50 से 20:47 तक | 25:17 से 27:25 तक |
राँची | 17:11 से 17:59 तक | 18:31 से 20:28 तक | 24:59 से 27:10 तक |
पटना | 17:09 से 17:57 तक | 18:28 से 20:24 तक | 24:56 से 27:10 तक |
भुवनेश्वर | 17:12 से 18:00 तक | 18:35 से 20:32 तक | 25:02 से 27:08 तक |
गुवाहाटी | 16:42 से 17:30 तक | 18:01 से 19:56 तक | 24:30 से 26:43 तक |
बेंगलुरू | 17:52 से 18:40 तक | 19:20 से 21:19 तक | 25:41 से 27:42 तक |
हैदराबाद | 17:45 से 18:33 तक | 19:08 से 21:07 तक | 25:33 से 27:38 तक |