Celebrities_ Horoscope |

Salman Khan: What do the stars say, how will be the coming year

27-December ,2022 | Comment 0 | gotoAstro

Salman Khan: What do the stars say, how will be the coming year

जन्म विवरण
जन्म दिनांक : 27 दिसम्बर, 1965
जन्म समय : 10:45 बजे
जन्म स्थान : इन्दौर (मध्यप्रदेश)
जन्मकुण्डली


वर्षकुण्डली  विवरण
वर्ष प्रवेश दिनांक : 28 दिसम्बर, 2022
वर्ष प्रवेश समय : 01:40 बजे
वर्ष प्रवेश स्थान : मुंबई
वर्ष प्रवेश कुण्डली 


सलमान के 58वें वर्ष की वर्षप्रवेश कुण्डली कन्या लग्न की है। लग्नेश बुध चतुर्थ भाव में भाग्येश शुक्र के साथ युति सम्बन्ध बनाकर राजयोग का निर्माण कर रहा है। मुंथा तृतीय भाव में वृश्चिक रािश में है और मुंथेश की उस  पर पूर्ण दृष्टि है। वर्षेश शनि है, जो पंचम भाव में स्वराशिस्थ है। इसके साथ ही इत्थशाल योग का भी निर्माण हो रहा है। वर्ष लग्न पर स्वराशिस्थ गुरु की पूर्ण दृष्टि है, जो कि शुभ कही जा सकती है।
वर्तमान में सलमान बुध महादशा के प्रभाव में हैं। जन्मपत्रिका में बुध पंचमेश-अष्टमेश होकर दशम भाव में केतु के साथ युत है। वर्ष कुण्डली में बुध लग्नेश होकर राजयोग एवं इत्थशालयोगकारक बन रहा है। इसलिए इस वर्ष बुध की दशा शुभफलदायक रहनी चाहिए। बुध में बुध की अन्तर्दशा जनवरी, 2025 तक है। इस अन्तर्दशा में फरवरी, 2023 से जुलाई, 2023 के बीच शुक्र की प्रत्यन्तर्दशा रहेगी, जो कि उन्नतिकारक है। इस अवधि में आने वाली इनकी फिल्में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। विदेश में अच्छा कलेक्शन होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर वर्ष 2023 उनके लिए उपलब्धिदायक रहना चाहिए।

Recent Blogs

Trending Blogs

Related Blogs

Comments

Los Angeles

Ajay Dubey

Recent Comments