Fast and Festivals (व्रत-पर्व) |

When will Dhanteras and when will be the festival of Govardhan Puja and Bhai Dooj?

14-October ,2022 | Comment 0 | gotoastro

When will Dhanteras and when will be the festival of Govardhan Puja and Bhai Dooj?

When will Dhanteras and when will be the festival of Govardhan Puja and Bhai Dooj?

This year, the time of change of dates during the Panchdinatika Diwali festival is midday and evening. Apart from this, there is also a severe solar eclipse on October 25. As a result, the festivals from Dhanteras to Bhai Dooj are being determined through special rules of theology, whose explanation is briefly presented here.
Dhantrayodashi [October 22, 2022]

According to Dharmasindhu, Dhantrayodashi is celebrated on Pradoshvyapini Kartik Krishna Trayodashi. In this Pradosh Kaal is taken three times:
तत्र सूर्यास्तमानोत्तर त्रिमुहूर्तात्मक प्रदोषव्यापिनी त्रयोदशी ग्राह्या।
Kartik Krishna Trayodashi will start from 18:03 on 22nd October, 2022 till 18:04 on 23rd October. In such a situation, on October 23, Kartik Krishna Trayodashi will not be Pradoshvyapini for a long time. As a result, it would be appropriate to celebrate Dhantrayodashi on 22 October only.
Hell Chaturdashi [October 23, 2022]

On Kartik Krishna Chaturdashi, the lamp is donated for Yama in the evening and in the morning bath and lamp are donated in Arunday. On October 23 (Sunday) at 18:04, Kartik Krishna Chaturdashi will begin. Therefore, the evening lamp will be held on 23rd October and the Arunodaya bath and lamp will be on 24th before sunrise.
Diwali [October 24, 2022]

Diwali is celebrated on the day of Pradoshvyapini Kartik Krishna Amavasya. Amavasya will start at 17:28 on October 24, 2022 and will end at 16:19 on October 25. In this way, since Pradosh Vyapini Amavasya is on 24th October, 2022, Diwali will be celebrated on 24th only.
Govardhan Puja [October 26, 2022]

Generally Govardhan Puja and Annakoot festival are celebrated on the next day of Deepawali or Kartik Shukla Pratipada, but this time there will be a severe solar eclipse on the next day of Deepawali i.e. on 25th October. As a result, Govardhan Puja and Annakoot Mahotsav will be celebrated on 26 October. In this regard, it would also be appropriate to mention the special instructions of the scriptures, in which it is said that if the moon is seen in the night on this day, then it is bad. as;
गवां क्रीडादिने यत्र रात्रौ दृश्येत् चन्द्रमा।
सोमो राजा पशून् हन्ति सुरभि पूजकांस्तथा।।
Therefore, scholars are instructed that if there is a possibility of moon sighting at sunset in Kartik Shukla Pratipada, then Gaukrida, Govardhan Puja etc. should be done on the day of Purvayuta i.e. Amayuta Pratipada. In this regard it has been said that if Pratipada is up to 9 Muhurta (7 hours 12 minutes) after sunrise, then Gaukrida etc. should be celebrated on the same day. Even though the actual moon sighting is happening on that day, but the Gaukrida festival is celebrated assuming the absence of 'gross moondarshan'.
If Pratipada is less than 9 Muhurta, then even if there is no real or subtle moon sighting on that day, the festivals like Gaukrida, Govardhan etc. On 26 October, Pratipada is till 14:43, which is 8 hours 41 minutes from the sunrise of the central center of India. Therefore, it will be scriptural to celebrate Gaukrida, Govardhan Parva, Annakoot etc. on 26th October, without considering the gross moon sighting on this day.
Bhai Dooj [October 27, 2022]

In this regard, Hemadri etc. is of the opinion that Yamadvitiya should be celebrated on the midday day of Kartik Shukla Dwitiya. According to this opinion, Madhyahna Vyapini Kartik Shukla Dwitiya will be on 27th October.
According to Dharmasindhu etc., the festival of Bhai Dooj or Yamadvitiya is celebrated on Aparahna Vyapini Kartik Krishna Dwitiya. Some scholars have considered both Yamdwitiya and Bhaiduj as different, but on the basis of Bhavishyottara Purana, Priyavrat Sharma is of the opinion that there is no difference between Bhai Dooj and Yamdwitiya, so Bhaiduj Aparahna Vyapini should be celebrated on Kartik Shukla Dwitiya. If two days are Aparna Vyapini Kartik Shukla Dwitiya or both days are not Aparna Vyapini, then according to Dharmasindhu the festival of Bhai Dooj should be celebrated on the second day i.e. Udayavyapini Dwitiya:
इयं पूर्वेद्युरेवापराह्ण व्याप्तौ पूर्वा उभयत्र व्याप्त्यव्याप्त्यादि पक्षान्तरेषु परैव।
This year Kartik Shukla Dwitiya will be from 14:43 on October 26 to 12:46 on October 27. According to this belief, Bhai Dooj should be celebrated on 26 October.
At present, there is a practice of celebrating Bhai Dooj on the day of Uday Vyapini Kartik Shukla Dwitiya. On this basis, Bhai Dooj will be held on October 27. Although it has no classical basis.

आखिर कब होगी इस वर्ष धनतेरस और कब मनेगा गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज का त्योहार?
इस वर्ष पंचदिनात्मक दीपावली पर्व के दौरान तिथियों में परिवर्तन का समय मध्याह्न एवं सायंकाल है। इसके अतिरिक्त 25 अक्टूबर को ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण भी है। फलत: धनतेरस से लेकर भाईदूज तक के त्योहारों का निर्धारण धर्मशास्त्र के विशेष नियमों के माध्यम से हो रहा है, जिसका स्पष्टीकरण यहाँ संक्षेप में प्रस्तुत है। 
धनत्रयोदशी [22 अक्टूबर, 2022]
धर्मसिन्धु के अनुसार प्रदोषव्यापिनी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनत्रयोदशी मनाई जाती है। इसमें प्रदोषकाल तीन मुहूर्त लिया जाता है : 
तत्र सूर्यास्तमानोत्तर त्रिमुहूर्तात्मक प्रदोषव्यापिनी त्रयोदशी ग्राह्या।
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी दिनांक 22 अक्टूबर, 2022 को 18:03 बजे से आरम्भ होकर 23 अक्टूबर को 18:04 बजे तक रहेगी। ऐसी स्थिति में 23 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी अधिक समय तक प्रदोषव्यापिनी नहीं होगी। फलत: 22 अक्टूबर को ही धनत्रयोदशी मनाना उचित रहेगा। 
नरक चतुर्दशी [23 अक्टूबर, 2022]
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर सायंकाल यम के निमित्त दीपदान और अरुणाेदय में प्रात: स्नान एवं दीपदान किया जाता है। 23 अक्टूबर (रविवार) को 18:04 बजे कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी का आरम्भ होगा। इसलिए सायंकालीन दीपदान 23 अक्टूबर को होगा और अरुणोदयकालीन स्नान एवं दीपदान 24 तारीख को सूर्योदय से पूर्व होगा। 
दीपावली [24 अक्टूबर, 2022]
प्रदोषव्यापिनी कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है। 24 अक्टूबर, 2022 को अमावस्या 17:28 बजे आरम्भ होगी और 25 अक्टूबर को 16:19 बजे तक रहेगी। इस प्रकार प्रदोष व्यापिनी अमावस्या 24 अक्टूबर, 2022 को होने से दीपावली 24 तारीख को ही मनाई जाएगी। 
गोवर्धन पूजा [26 अक्टूबर, 2022]
सामान्यत: दीपावली के अगले दिन अथवा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व मनाया जाता है, परन्तु इस बार दीपावली के अगले दिन अर्थात् 25 अक्टूबर को ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण होगा। फलत: गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस सम्बन्ध में शास्त्रों के विशेष निर्देश का उल्लेख करना भी समीचीन होगा, जिसमें कहा गया है कि इस दिन यदि रात्रि में चन्द्रमा के दर्शन हों, तो अनिष्ट होता है। यथा;
गवां क्रीडादिने यत्र रात्रौ दृश्येत् चन्द्रमा। सोमो राजा पशून् हन्ति सुरभि पूजकांस्तथा।।
इसलिए विद्वानों का निर्देश है कि यदि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा में सूर्यास्त के समय चन्द्रदर्शन की सम्भावना हो, तब गौक्रीड़ा, गोवर्धन पूजा आदि पर्व पूर्वयुता अर्थात् अमायुता प्रतिपदा के दिन ही करने चाहिए। इस सम्बन्ध में कहा गया है कि यदि प्रतिपदा सूर्योदय के पश्चात् 9 मुहूर्त (7 घण्टे 12 मिनट) तक हो, तो उसी दिन गौक्रीड़ा आदि पर्व मनाए जाने चाहिए। भले ही उस दिन वास्तविक चन्द्रदर्शन हो रहा हो, परन्तु ‘स्थूल चन्द्रदर्शन’ का अभाव मानकर गौक्रीड़ा पर्व मनाया जाता है।  
यदि प्रतिपदा 9 मुहूर्त से कम हो, तो उस दिन भले ही वास्तविक या सूक्ष्म चन्द्रदर्शन न हो, ‘स्थूल चन्द्रदर्शन’ मानकर गौक्रीड़ा, गोवर्धन आदि पर्वों को पहले दिन ही मनाना चाहिए अर्थात् अमायुक्त प्रतिपदा को ही मनाना चाहिए।  26 अक्टूबर को प्रतिपदा 14:43 बजे तक है, जो कि भारत के मध्य केन्द्र के सूर्योदय से 8 घण्टे 41 मिनट तक है। इसलिए इस दिन स्थूल चन्द्रदर्शन न मानते हुए 26 अक्टूबर को ही गौक्रीड़ा, गोवर्धन पर्व, अन्नकूट आदि मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा।
भाईदूज [27 अक्टूबर, 2022]
इस सम्बन्ध में हेमाद्रि आदि का मत है कि यमद्वितीया मध्याह्न व्यापिनी कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाई जानी चाहिए। इस मतानुसार मध्याह्न व्यापिनी कार्तिक शुक्ल द्वितीया 27 अक्टूबर को रहेगी। 
धर्मसिन्धु आदि ग्रन्थों के अनुसार अपराह्ण व्यापिनी कार्तिक कृष्ण द्वितीया को भाईदूज या यमद्वितीया का पर्व मनाया जाता है। कतिपय विद्वानों ने यमद्वितीया एवं भाईदूज दोनों को अलग-अलग माना है, परन्तु भविष्योत्तर पुराण के आधार पर प्रियव्रत शर्मा का मत है कि भाईदूज एवं यमद्वितीया में कोई अन्तर नहीं है, अत: भाईदूज अपराह्ण व्यापिनी कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाई जानी चाहिए। यदि दो दिन अपराह्ण व्यापिनी कार्तिक शुक्ल द्वितीया हो अथवा दोनों ही दिन अपराह्ण व्यापिनी नहीं हो, तो धर्मसिन्धु के अनुसार दूसरे दिन अर्थात् उदयव्यापिनी द्वितीया के दिन भाईदूज का पर्व मनाया जाना चाहिए :
इयं पूर्वेद्युरेवापराह्ण व्याप्तौ पूर्वा उभयत्र व्याप्त्यव्याप्त्यादि पक्षान्तरेषु परैव।
इस वर्ष कार्तिक शुक्ल द्वितीया 26 अक्टूबर को 14:43 बजे से 27 अक्टूबर को 12:46 बजे तक रहेगी। इस मतानुसार 26 अक्टूबर को भाईदूज मनाना चाहिए। 
वर्तमान में उदय व्यापिनी कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन भाईदूज मनाने का प्रचलन है। इस आधार पर 27 अक्टूबर को भाईदूज रहेगी। यद्यपि इसका कोई शास्त्रीय आधार नहीं है।

Recent Blogs

Trending Blogs

Related Blogs

Comments

Los Angeles

Ajay Dubey

Recent Comments